Bardahi Bazar, Utraula

Call Directions Website Contact the business

Bardahi Bazar, Utraula Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bardahi Bazar, Utraula, Farmers market, Utraula, Bardahi Bazar, Utraula.

📍बरदही बाज़ार, उतरौला 271604
🐄 80 वर्षों से परंपरा और विश्वास की पहचान
🛒 हर रविवार सजती ग्रामीण संस्कृति की रौनक
🥦 फल, सब्ज़ी, कपड़ा व किसान उपयोगी सामान उचित दाम पर
❤️ गाँव, किसान और व्यापार का अपना बाज़ार

11/06/2026

बरदही बाजार में सभी दुकानदारों एवं व्यापारियों से विनम्र अनुरोध है कि अपनी दुकानें सड़क की पटरी अथवा मुख्य मार्ग पर न लगाएं।
सड़क पर दुकान लगाने से जाम की समस्या उत्पन्न होती है, यातायात व्यवस्था बाधित होती है तथा बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
अतः आप सभी से अपील है कि अपनी दुकानें बाजार के मैदान के अंदर ही लगाएं, जिससे बाजार में व्यवस्था बनी रहे और सभी लोगों को आने-जाने में सुविधा हो।
आपके सहयोग से ही बरदही बाजार को व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारु बनाया जा सकता है।
11/06/2026

24/05/2026

#रविवार
बरदही बाजार उतरौला में आज बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरों की खास रौनक देखने को मिली।
सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार में अलग-अलग नस्लों और खूबसूरत बकरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बरदही बाजार की यह पारंपरिक पशु बाजार हर साल की तरह इस बार भी क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

बरदही बाजार उतरौला में आज बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरों की खास रौनक देखने को मिली।बड़ी तादाद में बहराइच, नानपारा, तुलसी...
24/05/2026

बरदही बाजार उतरौला में आज बकरीद की पूर्व संध्या पर बकरों की खास रौनक देखने को मिली।
बड़ी तादाद में बहराइच, नानपारा, तुलसीपुर और श्रावस्ती से आए बकरा व्यापारी अपने बेहतरीन बकरों के साथ बाजार में मौजूद रहे।

सुबह से ही खरीदारों और व्यापारियों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाजार में अलग-अलग नस्लों और खूबसूरत बकरों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
बरदही बाजार की यह पारंपरिक पशु बाजार हर साल की तरह इस बार भी क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 🐐✨
24/05/2026
#24मई

21/05/2026

📢 आवश्यक सूचना

सरकार द्वारा आयोजित की जा रही जनगणना के लिए स्व-गणना हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आप सभी सम्मानित साथियों से अनुरोध है कि अपनी सुविधा के अनुसार कुछ मिनट निकालकर नीचे दिए गए लिंक पर पंजीकरण करें और अपना विवरण भरें:

🔗 https://se.census.gov.in/

यह कार्य अपने परिवार और क्षेत्र की सही जानकारी दर्ज कराने के लिए महत्वपूर्ण है। कृपया स्वयं भी करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

उतरौला का बरदही बाज़ार केवल एक बाज़ार नहीं, बल्कि दशकों से किसानों, दुकानदारों और आम जनता की रोज़ी-रोटी का केंद्र रहा है...
08/05/2026

उतरौला का बरदही बाज़ार केवल एक बाज़ार नहीं, बल्कि दशकों से किसानों, दुकानदारों और आम जनता की रोज़ी-रोटी का केंद्र रहा है।
लेकिन अफ़सोस की बात है कि आज यही बाज़ार जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझ रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष और EO साहब को कई बार ज्ञापन देकर बताया गया कि बारिश का पानी किस रास्ते से निकाला जा सकता है, पूरा रूट भी समझाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

थोड़ी सी बारिश होते ही बरदही बाज़ार तालाब बन जाता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज भी सड़क और पटरी पर गंदा पानी जमा है।

इस सड़े हुए पानी में कचरा पड़ा-पड़ा बदबू मार रहा है, मच्छर और बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया पैदा हो रहे हैं। दुकानदार परेशान हैं, ग्राहक आने से बच रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी चुप बैठा है।

क्या बरदही बाज़ार के व्यापारियों और आम लोगों की परेशानियाँ किसी की प्राथमिकता नहीं हैं?

नगर पालिका प्रशासन से निवेदन नहीं, अब मांग है कि इस समस्या को तुरंत प्राथमिकता में लेकर जल निकासी और सफाई की स्थायी व्यवस्था कराई जाए, वरना आने वाले समय में यह समस्या किसी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है।

#बरदही_बाज़ार #उतरौला #जलभराव #नगरपालिका #सफाई_व्यवस्था #जनता_परेशान

✨ बरदही बाज़ार, उतरौला ✨तक़रीबन 80 वर्षों से हर रविवार को लगने वाली यह ऐतिहासिक पशु बाज़ार आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और...
08/05/2026

✨ बरदही बाज़ार, उतरौला ✨
तक़रीबन 80 वर्षों से हर रविवार को लगने वाली यह ऐतिहासिक पशु बाज़ार आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बनी हुई है।

यहाँ पशुओं की खरीद-बिक्री के साथ-साथ फल, सब्ज़ी, कपड़े और किसानों से जुड़े लगभग सभी ज़रूरी सामान बेहद उचित दामों पर उपलब्ध होते हैं।
बरदही बाज़ार सिर्फ़ एक मंडी नहीं, बल्कि इलाके की पुरानी परंपरा, आपसी मेल-जोल और रोज़गार का केंद्र है।

Address

Utraula, Bardahi Bazar
Utraula
271604

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bardahi Bazar, Utraula posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bardahi Bazar, Utraula:

Shortcuts

Share

Category