28/12/2022
NIOS Public Board Exam 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) माध्यमिक (कक्षा 10वीं) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 12वीं) की सार्वजनिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। ओपन स्कूल कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभ तिथि : एक दिसंबर, 2022 तक
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2023 तक (बिना विलंब शुल्क के)
पंजीकरण की प्रारंभ तिथि : 26 दिसंबर, 2022 से
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जनवरी, 2023 (बिना विलंब शुल्क के)
प्रति विषय 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन : 11 जनवरी से 17 जनवरी, 2023
प्रति परीक्षार्थी 1,500 रुपये के समेकित विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण : 18 जनवरी से 25 जनवरी, 2023