apna Pauri

apna Pauri viral video and content information all news uttarakhand

21/05/2026

ऋषिकेश काले की ढाल में दिन दहाड़े हरियाण नंबर गाड़ी HR 08AL9398 में बैठे 2 व्यक्ति ने स्थानीय 8-10 साल की लड़की को छेड़छाड़ की स्थानीय लोगों का कहना है कि ये लोग लड़की छेड़ रहे थे ओर जबरदस्ती लड़की को गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे लोगों में जबरदस् आक्रोश बन गया था जिसके चलते भीड़ में हरियाणा वाली गाड़ी के युवकों की जबरदस्त पिटाई की बाद में पुलिस के हवाले किया लोगो को कहना है कि ये लोग दारू पीकर ऋषिकेश उत्तराखंड घूमने आते है और यह की बहु बेटियों को अपनी जागीर समझते है
इन युवकों ने भी ऐसा ही किया दारू पीकर नाबालिक लड़की को छेड़छाड़ की ।। Part 9

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए उत्तराखंड के जननायक🙏हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व ...
20/05/2026

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए उत्तराखंड के जननायक
🙏

हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवानिवृत्त मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद भावुक और गमगीन नजर आया।

मेजर जनरल खंडूरी की अंतिम यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। “खंडूरी अमर रहें” के नारों के बीच लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई दी और उनके योगदान को याद किया।

अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री , , , , समेत कई जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी और आमजन मौजूद रहे।

मेजर जनरल खंडूरी अपनी ईमानदार कार्यशैली, अनुशासन और विकासवादी सोच के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उत्तराखंड की राजनीति में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई और जनता के दिलों में अपनी खास जगह कायम की।

20/05/2026

श्रीनगर के एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को तेल भरवाने को लेकर अचानक विवाद हो गया। भारी भीड़ और लंबी कतार के बीच दो व्यक्तियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हाथापाई तक पहुंच गई।
घटना के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल भरवाने की जल्दबाजी में विवाद बढ़ गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आज 20 मई 2026 (बुधवार) को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताका अंतिम दर्शन ए...
20/05/2026

आज 20 मई 2026 (बुधवार) को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता
का अंतिम दर्शन एवं अंत्येष्टि कार्यक्रम निम्नानुसार आयोजित किया जाएगा —

📍 प्रातः 10:00 बजे — निजी आवास, बसंत विहार कॉलोनी, देहरादून से प्रस्थान

📍 प्रातः 10:30 बजे — भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून पहुंचेंगे
(अंतिम दर्शन हेतु)

📍 प्रातः 11:00 बजे — हरिद्वार स्थित खड़खड़ी घाट के लिए प्रस्थान

📍 दोपहर 12:00 बजे — खड़खड़ी घाट, हरिद्वार में अंत्येष्टि

ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति 🙏

19/05/2026



पेयजल व्यवस्थाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन 🚨

पौड़ी में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट की शिकायतों के बीच जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी समय में एक जेई वीडियो कॉल पर घर में मिला, जिस पर डीएम ने तत्काल प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं अधीक्षण अभियंता के कार्यालय से अनुपस्थित मिलने पर उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया।

डीएम ने साफ कहा कि पेयजल जैसी जरूरी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों को सिर्फ कागजों में निस्तारित दिखाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम, शिकायत अनुभाग और अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार बढ़ाने, शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने और फील्ड में कर्मचारियों की मौजूदगी का क्रॉस सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

साथ ही कार्यालयों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए।

19/05/2026

टिहरी गढ़वाल के घनसाली क्षेत्र में कुछ महीनों पहले सामने आया “अंग्रेज सिंह दोनों हाथ काटने” मामला आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद और लंबे समय से चले आ रहे तनाव के चलते अंग्रेज सिंह पर बेहद दर्दनाक हमला किया गया था, जिसमें उनके दोनों हाथ काट दिए गए थे। इस मामले में उनकी मां और भाई का नाम भी सामने आया था, जिससे पूरा क्षेत्र स्तब्ध रह गया था।
घटना के बाद इलाके में भारी सनसनी फैल गई थी। लोग हैरान थे कि पारिवारिक रिश्तों के बीच इतना बड़ा और भयावह विवाद कैसे हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और लंबे समय तक यह घटना क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी रही।
अब एक बार फिर अंग्रेज सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी मां के साथ विवाद करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथ कटने जैसी बड़ी घटना के बाद भी अंग्रेज सिंह के व्यवहार में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

दुःखद खबर 💔उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Bhuwan Chandra Khanduri का निधन हो गया है। वे लंबे समय से...
19/05/2026

दुःखद खबर 💔
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Bhuwan Chandra Khanduri का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून के अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से उत्तराखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर है।
मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी अपनी सादगी, ईमानदारी और अनुशासित कार्यशैली के लिए पहचाने जाते थे। उत्तराखंड की राजनीति में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏

17/05/2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रही बोलेरो श्रीकोट में हादसे का शिकार, 7 यात्री घायल
श्रीनगर। चारधाम यात्रा पर जा रही एक महिंद्रा बोलेरो शनिवार सुबह श्रीकोट स्थित गैस एजेंसी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक समेत मध्यप्रदेश के सात तीर्थयात्री घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि वाहन संख्या UK08TA4242 बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पर जा रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे श्रीकोट के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क पर पलट गई।
सूचना मिलते ही श्रीनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से बेस हॉस्पिटल श्रीनगर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने तेजी और सूझबूझ के साथ राहत कार्य किया, जिससे घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने पर्वतीय मार्गों पर वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

13/05/2026

Aap v dekho

04/05/2026

I got over 30 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

04/05/2026

कीर्तिनगर पुल से महिला ने लगाई अलकनंदा में छलांग, पहचान हुई उजागर
कीर्तिनगर: कीर्तिनगर पुल से एक महिला द्वारा अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार महिला की पहचान रचना बमरडा (35 वर्ष), पत्नी सुभाष बम राणा, निवासी बिल केदार, जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। फिलहाल महिला के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रेस्क्यू टीम द्वारा अलकनंदा नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Address

Srinagar
Srinagar Garhwal
246174

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when apna Pauri posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category