Gaon Shehar News

Directions

Gaon Shehar News FOR NEWS, ADVERTISEMENT,MEDIA CONTACT NUMBER -9350646941

23/10/2026

मैं किसानों के साथ हूँ, किसानों का जो भी दुश्मन है वो मेरा दुश्मन है- विधायक रामकुमार गौतम

*इसराना के 50वें विशाल कुश्ती दंगल में गूंजा पहलवानों का दमखम, आचार्य विकास कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान-सम्मान**दश...
22/10/2026

*इसराना के 50वें विशाल कुश्ती दंगल में गूंजा पहलवानों का दमखम, आचार्य विकास कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान-सम्मान*

*दशहरे पर आयोजित दंगल में देशभर के सैकड़ों पहलवानों ने दिखाया दमखम, लाखों रुपये की इनामी राशि से सम्मानित हुए पहलवान*

21 अक्तूबर: इसराना। दशहरे के पावन अवसर पर इसराना में 50वें विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया। इसमें समाजसेवी आचार्य विकास कुमार और योगेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। दंगल में देशभर से आए सैकड़ों पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ-साथ महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विभिन्न मुकाबलों में पहलवानों के बीच लाखों रुपये की इनामी राशि दांव पर रही।

कार्यक्रम के दौरान दंगल आयोजक कमेटी की ओर से आचार्य विकास कुमार और योगेश कुमार को पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पहलवानों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

खेल और पहलवानों के सम्मान से बढ़ता है देश का गौरव : आचार्य विकास कुमार

इस अवसर पर आचार्य विकास कुमार ने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा और संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। अखाड़े में उतरने वाला पहलवान केवल अपने दमखम का प्रदर्शन नहीं करता, बल्कि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और समर्पण का संदेश भी देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के विशाल दंगलों का आयोजन हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि पहलवान देश की शान हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। आज बेटियां भी कुश्ती के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बना रही हैं। महिला पहलवानों की भागीदारी समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने दंगल के सफल आयोजन के लिए आयोजक कमेटी को बधाई दी और पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महिला और पुरुष पहलवानों को मिली आकर्षक इनामी राशि

पुरुषों के भारत केसरी मुकाबले में साहिल जागलान ने प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख रुपये का पुरस्कार जीता, जबकि रोहित मोर को 51 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई।

भारत कुमार मुकाबले में नवीन मलिक पुगथला को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। वहीं अनिकेत को 25 हजार रुपये, दीपक डाबला को 41 हजार रुपये, परविंदर को 21 हजार रुपये, सुमित को 21 हजार रुपये तथा साहिल किलोई को 5,100 रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। इस प्रकार दंगल में विभिन्न मुकाबलों के विजेता पहलवानों को लाखों रुपये के पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
दंगल में महिला कुश्ती के भारत केसरी मुकाबले में प्रथम पुरस्कार रोहतक के महादेव अखाड़े की सिया ने जीता, जिन्हें 31 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रहने वाली दीपिका को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया

कार्यक्रम में समाजसेवी सुमित्रा जागलान, ओम सिंह पहलवान, सुकर्म पहलवान, टोनी पहलवान, अनुज कोच सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, खेल प्रेमी और दशहरा दंगल कमेटी के सदस्य मौजूद रहे

सफीदों में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्वरावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बने आकर्षण का केंद्रदशहरा पर्व बुराई पर अच्छा...
20/10/2026

सफीदों में धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व
रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बने आकर्षण का केंद्र

दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक: आचार्य विकास

सफीदों : नगर के रामलीला मैदान में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में दशहरा पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि संजय अधलखा और समाजसेवी चेतन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दशहरा कमेटी के प्रधान जसविंद्र सिंह ने की। कमेटी की ओर से अतिथियों का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि समाजसेवी आचार्य विकास कुमार ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपने भीतर मौजूद अहंकार, क्रोध और बुराइयों को समाप्त करने की प्रेरणा देने वाला उत्सव है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देते हैं। पर्व की सार्थकता तभी है, जब हम इन आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। आचार्य विकास कुमार ने कहा कि समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करना भी ऐसे पर्वों का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण में अच्छाई अपनाने और बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
बाक्स:
70 फीट के रावण का हुआ दहन
समारोह का मुख्य आकर्षण 70 फीट ऊंचा रावण, 65 फीट ऊंचा कुंभकर्ण और 60 फीट ऊंचा मेघनाथ का पुतला रहा। दशहरा कमेटी ने दावा किया कि ये तीनों पुतले पूरे जींद जिले में सबसे ऊंचे थे। शाम को श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की शोभायात्रा आयोजन स्थल पर पहुंची, जिसके बाद विधिवत रावण दहन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ पर्व मनाया।
बाक्स:
हनुमान टोलियों ने बांधा समां
दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रौनक रही। विभिन्न गांवों और नगर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना की। नगर की हनुमान टोलियां गाजे-बाजे के साथ भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंचीं। परंपरा के अनुसार टोलियों ने अपने हाथों में लिए सोटे से रावण के पुतले पर प्रहार किया। श्रद्धालुओं ने हनुमान स्वरूपों से आशीर्वाद भी लिया।
बाक्स:
रावण के पुतले की पूजा-अर्चना करने पहुंचे श्रद्धालु
दशहरा पर्व पर रामलीला मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अनेक लोगों ने रावण दहन से पहले पुतलों के पास पहुंचकर पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मेले का आनंद लिया और धार्मिक परंपराओं में भागीदारी की।
बाक्स:
बाजार की रौनक ने बढ़ाया दशहरे का उत्साह
दशहरा पर्व के अवसर पर रामलीला मैदान के आसपास बाजार में विशेष रौनक देखने को मिली। खानपान, जलेबी और अन्य सामान की दुकानें सजी रहीं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चों और परिवारों में मेले को लेकर खास उत्साह रहा। दुकानों पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही।

20/10/2026

असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये !!
जय श्री राम 🙏🚩

19/10/2026

मंडी में जीरी लेकर भटक रहा किसान, नहीं मिला कोई खरीददार

ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर उड़ान ग्रुप ट्रस्ट ने किया कन्या पूजनमजदूर परिवारों व बच्चों को करवाया भोजनसफीदों। दुर्गाष्टमी के ...
19/10/2026

ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर उड़ान ग्रुप ट्रस्ट ने किया कन्या पूजन
मजदूर परिवारों व बच्चों को करवाया भोजन
सफीदों। दुर्गाष्टमी के अवसर पर उड़ान ग्रुप ट्रस्ट ने सोमवार को ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर कन्या पूजन किया और जरूरतमंद परिवारों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। संस्था की महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर के आसपास स्थित ईंट-भट्ठों पर जाकर कन्याओं का पूजन किया। इसके बाद मजदूरों, उनके परिवारों और बच्चों को बैठाकर भोजन करवाया गया। इस अवसर पर महिला विंग की अध्यक्ष ज्योति थनई ने कहा कि उड़ान ग्रुप ट्रस्ट समाज और क्षेत्र की सुख-शांति तथा समृद्धि के लिए निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। दुर्गाष्टमी पर ईंट-भट्ठों में रहने वाले मजदूर परिवारों के बीच कन्या पूजन करने का उद्देश्य भी उनके साथ पर्व की खुशियां साझा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। ज्योति थनई ने धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कन्या पूजन को शुभता, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण का प्रतीक माना जाता है। नवरात्र के दौरान कन्याओं का सम्मान और पूजन करने की परंपरा भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व रखती है।
फोटो कैप्शन4.: कन्याओं का पूजन करते हुए संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

19/10/2026

आचार्य विकास कुमार ने विजयदशमी पर दीं शुभकामनाएं

19/10/2026

🙏 बालाजी हॉस्पिटल के संचालक देवेंद्र सहरावत ने दिया विजयदशमी का खास संदेश!

19/10/2026

मनोनीत नगर पार्षद एवं भाजपा युवा मोर्चा जींद के जिला महामंत्री युवराज सोनी के कार्यक्रम में पहुंचे मोहन लाल बड़ौली!

वार्ड नंबर 5 में युवराज सोनी के नेतृत्व में मोहन लाल कौशिक का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साहसफीदों। सफी...
19/10/2026

वार्ड नंबर 5 में युवराज सोनी के नेतृत्व में मोहन लाल कौशिक का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सफीदों। सफीदों के वार्ड नंबर 5 में भाजपा नेता एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक जी के आगमन पर युवराज सोनी के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय साथियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर आपसी संवाद के साथ आत्मीय मिलन का माहौल देखने को मिला।

मोहन लाल कौशिक जी ने अपने परिवारजनों, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रिय साथियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अपनों के बीच मिला स्नेह, सम्मान और अपनापन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ बनाता है। सफीदों की मिट्टी से उनका जुड़ाव और लोगों का विश्वास उनके लिए अनमोल है। उन्होंने इस आत्मीय स्वागत के लिए युवराज सोनी एवं सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवराज सोनी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भाजपा की संगठनात्मक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव में निहित है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड नंबर 5 सहित सफीदों क्षेत्र में जनसंपर्क को मजबूत करना, लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुंचाना है। वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और संगठनात्मक एकजुटता को और मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में अमरपाल राणा (प्रदेश सचिव), विजयपाल (जिला प्रभारी, रोहतक), श्रवण गर्ग (पूर्व चेयरमैन), सुरेश कौशिक, राजकुमार कटारिया (प्रदेश प्रवक्ता), हरीश शर्मा, गीता बिटानी (मंडल अध्यक्ष), नगरपालिका प्रधान प्रतिनिधि संजय बिट्टा, नगरपालिका उपप्रधान अखिल गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका प्रधान चुन्नी लाल वर्मा सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति सम्मान और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। वार्ड नंबर 5 में आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम को स्थानीय स्तर पर आपसी जुड़ाव और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा गया।

Address

Safidon
126112

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gaon Shehar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category