Utpal Organic Krishi Farm

Call Directions Contact the business

Utpal Organic Krishi Farm Our Mission -
Aware People to grow Organic

Utpal Organic Krishi Farm
Raila Bhilwara (Rajasthan)

           #जैविकखेती
12/08/2026



#जैविकखेती

तिल्ली की फसल  #तिलहन      #
10/08/2026

तिल्ली की फसल

#तिलहन #

29/05/2026

#हरीखाद #ढैंचा #उत्पलजैविक

🌱 ढैंचा हरी खाद के फायदे 🌱किसान भाइयों, खेत की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक खाद का खर्च कम करने के लिए ढैंचा बहुत उपयोगी ह...
29/05/2026

🌱 ढैंचा हरी खाद के फायदे 🌱
किसान भाइयों, खेत की उर्वरता बढ़ाने और रासायनिक खाद का खर्च कम करने के लिए ढैंचा बहुत उपयोगी हरी खाद है। इसे खेत में उगाकर जुताई करने से मिट्टी को प्राकृतिक पोषण मिलता है।
✅ ढैंचा के मुख्य फायदे:
🔹 मिट्टी में जैविक पदार्थ (Organic Matter) बढ़ाता है।
🔹 जमीन में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाकर खेत को उपजाऊ बनाता है।
🔹 यूरिया की जरूरत कम पड़ती है।
🔹 मिट्टी नरम और भुरभुरी होती है, जिससे जड़ों का विकास अच्छा होता है।
🔹 पानी रोकने की क्षमता बढ़ती है।
🔹 खरपतवार और कुछ हानिकारक कीटों पर नियंत्रण में मदद मिलती है।
🔹 अगली फसल की पैदावार बढ़ाने में सहायक।
🔹 कम लागत में खेत की सेहत सुधारने का आसान तरीका।
🌾 कैसे उपयोग करें?
ढैंचा की बुवाई करके लगभग 45–50 दिन बाद फूल आने की अवस्था में खेत में पलट दें। इससे सबसे अच्छा लाभ मिलता है।
👉 हरी खाद अपनाएं — मिट्टी बचाएं, उत्पादन बढ़ाएं।

जहाँ पानी बचता है, वहाँ भविष्य संवरता है। 💧🌱महाराष्ट्र के इन गांवों ने दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सूखी धरती भी ...
11/05/2026

जहाँ पानी बचता है, वहाँ भविष्य संवरता है। 💧🌱
महाराष्ट्र के इन गांवों ने दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो सूखी धरती भी सोना उगल सकती है।
75 गांवों ने पानी रोका, पलायन रोका, खेती को नई ताकत दी और मेहनत से अपनी तकदीर बदल दी। 🙏

ये सिर्फ खबर नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणा है कि
“जल ही जीवन नहीं, जल ही विकास है।” 🇮🇳

अगर आप जैविक या प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं? तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है.... सरोज देवी फाउंडेशन , अपना संस्थान और F...
11/04/2026

अगर आप जैविक या प्राकृतिक खेती करना चाहते हैं?
तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है.... सरोज देवी फाउंडेशन , अपना संस्थान और FES ने भीलवाड़ा, राजस्थान में 27 से 31 मई तक गौआधारित, प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण आयोजित किया है गोयल ग्रामीण विकास संस्थान टीम द्वारा दिया जायेगा....।।।
इस आयोजन में पहुंच कर प्रशिक्षण का लाभ ले.....।
आयोजन का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है
अतः अपना पंजीयन पोस्टर पर दिए स्कैनर को स्कैन करके जरूर करे
जो जो भी इच्छुक साथी हो अपना कमेंट जरूर करे ।

#जैविक_खेती #उत्पल_जैविक_फार्म

29/03/2026

अमेरिकन केसर या कुसुम का पौधा

#अमेरिकन_केसर #अमेरिकनकेसर #कुसुम #कुसुमपौधा #औषधियाखेती #औषधि #उत्पल #जैविक #खेतीबाड़ी #

28/03/2026

महाराष्ट्र से राजस्थान लौटते हुए देखा कि किसानों ने खेतों में पराली जल रखी है , जिसके अवशेष खेतों में साफ साफ दिखाई दे रहे है
किसान भाइयों ये पराली जलाना बंद करो खेत की उर्वरकता को बढ़ाओ और पर्यावरण को भी सुरक्षित बनाओ ..

#पराली #खेत #किसान #महाराष्ट्र

12/01/2026

🌾 *गेहूं की फसल में पीलापन? तुरंत करें सही उपचार*! 🌾

अगर आपकी गेहूं की फसल में पत्तियाँ पीली पड़ रही हैं, बढ़वार रुक गई है और पौधे कमजोर दिख रहे हैं, तो यह *जिंक और सल्फर की कमी* का संकेत हो सकता है। समय पर सही पोषण देने से फसल फिर से हरी-भरी और स्वस्थ बन सकती है।

🔹 *समाधान – जिंक व सल्फर का छिड़काव*

✅ पत्तियों का पीलापन तेजी से दूर करे
✅ हरियाली और बढ़वार में सुधार
✅ पौधों को अंदर से मजबूत बनाए
✅ दाने भराव और उत्पादन में मदद

📌 छिड़काव मात्रा:
👉 जिंक सल्फेट – 0.5% (2-2.5/ ग्राम प्रति लीटर पानी)
👉 घुलनशील सल्फर – 3-4 / ग्राम प्रति लीटर पानी

⏱️ *छिड़काव समय:*
पीलापन दिखाई देते ही
आवश्यकता हो तो 10–12 दिन बाद दोहराएं

🌿 समय पर पोषण = स्वस्थ गेहूं = बेहतर पैदावार 🌿

जिंक सल्फेट व घुलनशील सल्फर के रासायनिक विकल्प के रूप में नीचे पूरी तरह जैविक (ऑर्गेनिक) उपाय बताए जा रहे हैं 🌱

🌿 जिंक की कमी के लिए (जैविक)
1️⃣ जीवामृत / घनजीवामृत

1 लीटर जीवामृत को 10 लीटर पानी में घोलकर

7–10 दिन के अंतर से 2 छिड़काव
➡ मिट्टी में उपलब्ध जिंक को पौधों तक पहुँचाता है।

2️⃣ वर्मीवॉश (फोलियर स्प्रे)

1 लीटर वर्मीवॉश + 4 लीटर पानी

सुबह या शाम छिड़काव
➡ सूक्ष्म पोषक तत्वों की पूर्ति करता है।

3️⃣ गोमूत्र अर्क

5% घोल (500 ml गोमूत्र / 10 लीटर पानी)

10–12 दिन में 1 छिड़काव
➡ जिंक अवशोषण में सहायक।

🌿 सल्फर की कमी के लिए (जैविक)
1️⃣ जिप्सम (प्राकृतिक स्रोत)

100–150 किग्रा प्रति एकड़ (मिट्टी में)
➡ सल्फर + कैल्शियम दोनों देता है।

2️⃣ सरसों खली (नीम खली के साथ)

50–60 किग्रा प्रति एकड़
➡ धीरे-धीरे सल्फर उपलब्ध कराती है।

3️⃣ कम्पोस्ट + छाछ घोल

1 लीटर छाछ + 9 लीटर पानी

पत्तियों पर छिड़काव
➡ सल्फर बैक्टीरिया को सक्रिय करता है।

✅ बेस्ट जैविक फोलियर मिक्स (स्प्रे)
वर्मीवॉश – 1 लीटर

गोमूत्र – 500 ml

छाछ – 500 ml

पानी – 10 लीटर

👉 10–15 दिन में 1 छिड़काव

🌱 रसायन मुक्त खेती की ओर एक मजबूत कदम 🌱Utpal Organic Krishi Farm की ओर से सभी किसान भाइयों को आमंत्रण 🙏एक दिवसीय जैविक ख...
06/01/2026

🌱 रसायन मुक्त खेती की ओर एक मजबूत कदम 🌱

Utpal Organic Krishi Farm की ओर से सभी किसान भाइयों को आमंत्रण 🙏
एक दिवसीय जैविक खेती प्रशिक्षण एवं ऑर्गेनिक फार्म भ्रमण —
जहाँ सीखेंगे प्राकृतिक खेती के सफल तरीके, अनुभव और नवाचार।

👉 कम लागत • स्वस्थ मिट्टी • सुरक्षित फसल • टिकाऊ भविष्य
आइए, मिलकर खेती को ज़हर मुक्त बनाएं 🌾

📍 कोटा | 🚌 फार्म टूर | 👨‍🌾 प्रशिक्षण
सीमित सीटें – समय पर रजिस्ट्रेशन करें












Address

Utpal Organic Krishi Farm
Raila
311024

Telephone

+919799272178

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Utpal Organic Krishi Farm posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Utpal Organic Krishi Farm:

Shortcuts

Share