09/09/2022
*मोनू भैया ने कि अर्जुन मालगुजार पर जानलेवा हमले की निंदा*
नरसिंहपुर: बुधवार देर शाम नरसिंहपुर क्षेत्र अंतर्गत पौड़ी गांव के समीप रिमझा निवासी अर्जुन मालगुजार पर कुछ लोगों द्वारा गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में अर्जुन बाल-बाल बच गए लेकिन उनके पैर में गोली लगने के कारण वे जख्मी हो गए। मामले में पीड़ित के शिकायत पर क्षेत्र के ही ऋषिराज पटेल मालीबाड़ा समेत अन्य तीन पर एफ. आई. आर. दर्ज किया गया है।
मामले की निंदा करते हुए मोनू भैया ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से लोगों में भय उत्पन्न होता है। मामला संगीन है इसलिए आरोपी पर उचित कार्यवाई होनी चाहिए ताकि आगे से इस तरह की घटना न हो। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग इस घटना को राजनीतिक मुद्दा बनाने पर उतारू हैं, लेकिन मेरा मानना है कि निष्पक्ष जांच से सब साफ़ हो जायेगा और दोषी को दण्डित किया जायेगा।
बता दें कि मामले में कांग्रेस नेता लाखन सिंह पटेल के नेतृत्व में उनके समर्थक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपी को निर्दोष बताते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। लाखन सिंह ने कहा है कि उक्त मामला बेबुनियाद है इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच हो। लाखन सिंह पटेल ने उक्त मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है।
दूसरी ओर अर्जुन मालगुजार नामक व्यक्ति पर हमले के विरोध में उनके समर्थकों द्वारा आज गोटेगांव नगर बंद का आवाहन किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी अर्जुन मालगुजार पर जानलेवा हमले के आरोप में ही उक्त आरोपी एवं उनके साथियों पर मामला दर्ज किया गया है।
Monu Patel