19/04/2024
ओशो ऊर्जा के आशीर्वाद व प्रेरणा से सभी साधकों के लिए यह एक पुकार है।🥁🎺
प्यारे मित्रों, सप्रेम नमन।😌🙏🏻
अस्तित्व द्वारा हरियाणा के करनाल जिले के हरे भरे शांत माहौल में एक ओशो ध्यान केंद्र निर्माणाधीन है।🌳🌿
2002 से यहाँ पर देशी विदेशी साधक आ कर साधना कर रहे हैं।🧘🏼♀️🧘🏼♂️
इस ध्यान केंद्र की देशना इस प्रकार से है।
1 यहाँ सामान्यतः किसी भी साधना पथ का साधक आकर साधना कर सकता है।🧘🏻♂️
2 महिला साधक यहां पर आकर सम्मानजनक रूप से सुरक्षित महसूस कर सकें ऐसा हमारा प्रयास है।
3 साधना के अतिरिक्त हर तरह का नशा पूर्णतया प्रतिबंधित हैं।
4 शरीर शुद्धि पर बल दिया जाता है। प्राकृतिक आहार को प्रोत्साहन दिया जाता है। भोजन की व्यवस्था प्राण को बढ़ाने वाली है। जिससे व्यक्ति सहज ही ध्यान में प्रवेश कर सकता है।
5 नये आवास प्राकृतिक संसाधनों के द्वारा (Eco Houses) बनाये जाने की योजना है।
6 इस साधना स्थली में साधक की गरिमा आर्थिक व्यवहार से कहीं ऊपर है।
7 आश्रम की व्यवस्था सामूहिक प्रेम,सम्मान और स्नेह पर आधारित है।
8 आश्रम में सम्यक आलोचना को सम्मान मिल सके ऐसा हमारा प्रयास है।
मित्रों, अब अस्तित्व का ऐसा संकेत है कि इस ध्यान केंद्र को विस्तार रूप दिया जाए। इसके लिए ऐसे प्रेम पूर्ण और सेवा भावी साधक साधिकाएं जो इस कार्य मे सहयोगी होना चाहते हैं उनका प्रेम पूर्ण अभिनंदन है।
आपका स्वागत है यदि
🙏🏻आपने जीवन के सब रंग जी लिए हैं पर फिर भी एक खालीपन है। और जीवन को सार्थक ढंग से जीना चाहते हैं।
🙏🏻आप इस दुनिया में खुद को अजनबी सा महसूस करने लगे हैं।
🙏🏻आप समझ चुके हैं कि अब खुद के साथ हुए बिना आपको चैन नहीं मिलेगा।
🙏🏻आप विद्रोही हैं इसलिए जीवन जीने के परंपरागत सामाजिक ढांचे में खुद को व्यवस्थित नहीं कर पा रहे हैं तथा खुद को मिसफिट महसूस कर रहे हैं।
🙏🏻आप चाहे किसी भी आयु के हैं पर आप समझ चुके हैं कि आप यहाँ इस संसार में कुछ ही दिन के लिए हैं और बचे हुए कुछ दिन ऐसे आत्म खोजियों के सानिध्य में बिताना चाहते हैं जो आपकी अंतर्यात्रा में भी सहयोगी हो सकें।
🙏🏻आप बरसों से साधना कर रहे हैं और बस गोल गोल घूम रहे हैं।
🙏🏻आपके जीवन का उद्देश्य केवल ख़ुद को जानना ही रह गया है।
🙏🏻आप प्रकृति प्रेमी हैं और शहरों की भीड़ व कोलाहल से मुक्त हो कुछ दिन अपने साथ रहना चाहते हैं।
🙏🏻 आपके पास कोई हुनर है और आप इसे सकारात्मक दिशा देना चाहते हैं।
आपके लिए यहाँ निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध हो सकती हैं।
🕉️ गहन साधना के लिए बेहतरीन स्थान व वातावरण।
🏡 प्रकृति के सानिध्य में स्वच्छ, शांत आवासीय व्यवस्था व अपना आवास बनाने के लिए आवश्यक भूमि भाग।
🍊 ताजे ऑर्गेनिक फल व सब्ज़ियाँ तथा शुद्ध शाकाहारी स्वास्थ्यवर्धक भोजन।
🧘🏼♀️ अनुभव के आधार पर ध्यान साधना के लिए यथासंभव सहायता।
💰 साधक स्वावलंबी जीवन व्यवस्था चाहतें हैं तो उनके लिए सम्यक रोजगार की संभावना।
यदि आपको लगता है कि यह पुकार आप ही के लिए है तो 🌹आपका बहुत हृदय से बहुत प्रेम से स्वागत है।।💜
संपर्क
स्वामी विमल कीर्ति
9034514000
www.anandgram.com
[email protected]
Anand Gram is a spiritual center established in peaceful natural lush green area of more than 11 acres surrounded by Natural and organic fruits,Vegetables farms with natural forest beauty which helps you to be with yourself. Its a nice place for nature lovers and spiritual seekers to blossom and sur...