SK Youtuber

Directions

SK Youtuber I am Sandeep Kumar Youtuber

09/11/2025
कोबरा ने डसा तो युवक ने गुस्से में चबा डाला सांप का फन, हरदोई में हैरान कर देने वाली घटना #हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब और...
06/11/2025

कोबरा ने डसा तो युवक ने गुस्से में चबा डाला सांप का फन, हरदोई में हैरान कर देने वाली घटना

#हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. यहां एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया तो उसने गुस्से में आकर उसी सांप को पकड़ लिया और उसका फन अपने दांतों से चबा डाला. इस घटना में युवक की जान तो बच गई लेकिन कोबरा की मौत हो गई.
यह अनोखी घटना थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ायल के मजरा पुष्पताली की है.यहां के रहने वाले पुनीत (28 वर्ष) पुत्र सुरेश ने बताया कि वह 4 नवंबर को अपने खेत पर गया था.अचानक एक किंग कोबरा सांप आकर उसके पैर से लिपट गया और उसे डस लिया.घटना से घबराने के बजाय पुनीत ने बिना डरे उस जहरीले सांप को हाथ से पकड़ लिया और गुस्से में अपने मुंह उसका फन चबा डाला.
घटना के बाद पुनीत के पैर में दर्द हुआ और हल्का चक्कर आने लगा.परिजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया.रात भर निगरानी में रखने के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर उसे 5 नवंबर को छुट्टी दे दी गई. इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह ने बताया कि “रात में पुनीत नाम का युवक भर्ती हुआ था.जिसने बताया कि उसे जहरीले सांप ने काट लिया है.
सांप देखने में किंग कोबरा प्रतीत हो रहा था. युवक के लक्षण सामान्य थे इसलिए इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई.
डॉ. शेर सिंह ने बताया कि युवक का यह बहुत जोखिम भरा कदम था. अगर सांप का जहर युवक के मुंह में चला जाता या सांप उसे वहां भी काट लेता तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो जाता. फिलहाल इस घटना से न सिर्फ गांव के लोग बल्कि चिकित्सक भी हैरान हैं. गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ

थकान आँखों में है, मगर हौसला अभी ज़िंदा है,​मेहनत की धूप में जो तप गया, वो शख़्स क़ीमती है।​सफ़र लंबा है, पर मंज़िल मिलेगी ज़र...
02/11/2025

थकान आँखों में है, मगर हौसला अभी ज़िंदा है,
​मेहनत की धूप में जो तप गया, वो शख़्स क़ीमती है।
​सफ़र लंबा है, पर मंज़िल मिलेगी ज़रूर,
​क्योंकि हर कदम पर उम्मीद का सहारा मिला है।

कुछ छोटे सपनों की ख़ातिरबड़ी नींद का सौदा करनेनिकल पड़े हैं पाँव अभागेजाने कौन नगर ठहरेंगे
22/09/2025

कुछ छोटे सपनों की ख़ातिर
बड़ी नींद का सौदा करने
निकल पड़े हैं पाँव अभागे
जाने कौन नगर ठहरेंगे

उगने वाला डूबता है, खिलने वाला सूखता है | बनायी हुई वस्तु बिगड़ती है, जन्मा हुआ प्राणी मरता है |
21/09/2025

उगने वाला डूबता है, खिलने वाला सूखता है | बनायी हुई वस्तु बिगड़ती है, जन्मा हुआ प्राणी मरता है |

Address

Hardoi
241406

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SK Youtuber posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category