04/01/2023
मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 2 रनों से मात दी. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने श्रीलंका को 163 रनों को टारगेट दिया. वहीं जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम डेब्यू गेंदबाज शिवम मावी के आगे घुटने टेक दिए. शिवम मावी ने डेब्यू मैच में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 22 रन दिए साथ ही 4 विकेट भी लिए. बता दें कि श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 20 ओवर में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई.
भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान में हुए पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया की जीत हुई है. आखिरी बॉल तक गए इस ...