mukeshpro togawas

mukeshpro togawas BA 2nd year student
in govt Lohia college churu rajasthan

12/11/2025

शहर तेरे t Bai pas Bdiya 🫵⚠️⚠️⚠️⚠️

मुस्कुराओ मगर इसरा मत करना,
किसी घर के लड़के को आवारा नहीं करना,
मजाक को मोहब्बत बनने में देर नहीं लगती,
सुनो ये मजाक दुबारा मत करना

न ढूंढ मेरा किरदार दुनिया की भीड़ में ,वफादार तो हमेशा तन्हा ही मिलते हैं ..!!
11/11/2025

न ढूंढ मेरा किरदार दुनिया की भीड़ में ,

वफादार तो हमेशा तन्हा ही मिलते हैं ..!!

08/11/2025

चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में शनिवार को चूरू जिला मुख्यालय पर राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आपणी योजना कार्यालय से राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली आपणी योजना कार्यालय से पंखा सर्किल होते हुए वीरगति स्मारक पहुंची। रैली में प्रतिभागियों ने 'वंदे मातरम्' के नारे लगाए और देशभक्ति का संदेश दिया।
इस दौरान एडीएम अर्पिता सोनी, एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार अशोक गोरा, भास्कर शर्मा, धर्मेन्द्र राकसिया, आकाश सैनी, सुखराम चोटिया सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस मौके पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, एडीएम अर्पिता सोनी, वासुदेव चावला बसंत शर्मा सहित उपस्थितों ने जिला मुख्यालय स्थित वीरगति स्मारक पर पुष्प चक्र और पुष्पमालाएं अर्पित कर वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

सुराणा ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस निस्वार्थ भाव से देश की आज़ादी के लिए संघर्ष किया, वही भावना आज भी हम सबके जीवन का मार्गदर्शन करती है। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, यह भारत माता के प्रति हमारी सर्वोच्च श्रद्धा और एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि हम अपने महान सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान दें।

वासुदेव चावला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वंदे मातरम् की भावना को गांव—गांव, ढाणी—ढाणी तक पहुंचाकर राष्ट्र के प्रति समर्पण, सेवा और संवेदना को पुनः जागृत किया है। वंदे मातरम् से प्रेरणा लेकर हम सब मिलकर एक सशक्त, समरस और प्रगतिशील भारत का निर्माण करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' भारत के स्वाधीनता आंदोलन का मूल मंत्र था। वंदे मातरम हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय अस्मिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। हम सभी अपनी मिट्टी के प्रति कृतज्ञ रहें तथा 'देश पहले, मैं बाद में' के विजन को आत्मसात करें।

बसंत शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन में जोश और जागृति भरने का कार्य किया था। यह गीत देश का विश्वास और संकल्प है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय भावना को प्रबल किया है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत स्वतंत्रता आंदोलन की आत्मा रहा है और आज भी युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करता है।

इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानी गिरीशचंद्र मिश्र के पुत्र सुरेन्द्र मिश्र ने देशभक्ति काव्य प्रस्तुत किया। स्वतंत्रता सेनानी बनवारीलाल बेदी के पुत्र सुभाष बेदी ने भी विचार व्यक्त किए।
संगीत अध्यापक नीलम शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत का वाचन किया।

इस दौरान जिला कलक्टर सुराणा, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, एडीएम अर्पिता सोनी सहित अतिथियों ने गणेश राठौड़, सत्यपाल, बलवान महला, जगतंसिंह पूनिया, सतवीर, भतेरी देवी, शीशराम पूनिया, संजना, महावीर प्रसाद ढाका, राजेश मिश्र, सुरेन्द्र मिश्र, राजीव, भीखम सिंह, केसर देवी, लीलावती, सुभाष बेदी, राज कंवर, महावीर आदि स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सुनील कुमार, तहसीलदार अशोक गोरा, सीडीईओ गोविंद सिंह राठौड़, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, डॉ हेमंत मंगल, सीआई सुखराम चोटिया, भास्कर शर्मा, दीनदयाल सैनी, सीपी शर्मा, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, मोहन गढ़वाल, सुरेश सारस्वत, गोपाल बालाण, धर्मेंद्र राकसिया, श्रीराम पीपलवा, आकाश सैनी, रजत, लोहिया महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स मौजूद रहे। संचालन शिवकुमार शर्मा ने किया।

#चूरू

*"काश!**सब लोग उतने ही अच्छे हो जाएं**जितने अच्छे वो स्टेटस डालते हैं।"*
02/11/2025

*"काश!*
*सब लोग उतने ही अच्छे हो जाएं*
*जितने अच्छे वो स्टेटस डालते हैं।"*

12/10/2025

उनसे नफ़रत करूँ भी तो कैसे करूँ,

कभी अपनों से भी ज़्यादा चाहा था उन्हें🥰

Life में सब कुछ मिल जाता है
बस वही नहीं मिलता जो दिल चाहता है !!🥲

04/10/2025

Churu city 🌆 White 🤍 clock tower 🗼 ❣️ िंदगी😘😘✌🤟

Address

TOGAWAS
Churu
331304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when mukeshpro togawas posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category