Abhishek Soni Journalist

Call Directions Website Contact the business

Abhishek Soni Journalist Abhishek Soni Journalist

12/06/2026

श्रावस्ती में गाय को बनाया गया पैसा कमाने का जरिया, मलिक ने कहा मै अपनी गाय लेने गया तो भगा दिया गया।
#बलरामपुर #श्रावस्ती

20 साल बाद बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी, बालापुर लोकहवा में हंगामाबलरामपुर जिले के बालापुर लोकहवा गांव में 20 साल के लंबे इं...
31/05/2026

20 साल बाद बनी सड़क 3 दिन में उखड़ी, बालापुर लोकहवा में हंगामा

बलरामपुर जिले के बालापुर लोकहवा गांव में 20 साल के लंबे इंतजार के बाद बनी सड़क महज तीन दिन में ही टूट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और बिना गिट्टी-पत्थर के सड़क बना दी गई। सड़क उखड़ने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#बलरामपुर

5 हजार लेने का रिश्वतखोर गिरफ्तारबलरामपुर जिले के सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक मोहनलाल जायसवाल को 5 हजार रूपये ...
21/05/2026

5 हजार लेने का रिश्वतखोर गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के सीएमओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक मोहनलाल जायसवाल को 5 हजार रूपये का रिश्वत लेते हैं रंगे हाथ एंटी करप्शन की टीम में गिरफ्तार कर लिया, मेडिकल प्रतिपूर्ति पास करने के नाम पर मांगी गई थी घूस, कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
#बलरामपुर

19/05/2026

बहराइच में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) ने घूसखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। देवीपाटन मण्डल गोण्डा की एंटी करप्शन टीम ने बहराइच में सीएससी यानी कॉमन सर्विस सेंटर और आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष पाण्डेय को 10 हजार रुपये की नगद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।ये पूरा घटना क्रम पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गया ।

#बहराइच #श्रावस्ती

दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की हुई मौत 2 घायल।बहराईच नानपारा मार्ग पर डिहवा के पास कंबाइन से टकराई टाटा पंच कार, 4 लोगो की म...
18/05/2026

दर्दनाक सड़क हादसे में 4 की हुई मौत 2 घायल।

बहराईच नानपारा मार्ग पर डिहवा के पास कंबाइन से टकराई टाटा पंच कार, 4 लोगो की मौके पर हुई मौत, 2 घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कालेज बहराईच में कराया गया भर्ती, बहराईच के रहने वाले हैं सभी मृतक। #बहराइच #श्रावस्ती

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की छिनैती, एसपी ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेशबहराइच। जनपद में एक बार फिर वर...
17/05/2026

शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने की छिनैती, एसपी ने किया सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

बहराइच। जनपद में एक बार फिर वर्दी शर्मसार हुई है। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जा रहे युवकों से छिनैती की वारदात को अंजाम दिया है। विरोध करने पर जमकर पिटाई भी की। इस मामले में मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों द्वारा छिनैती की सूचना पाते ही महकमे में हड़कंप मच गया। दरगाह पुलिस द्वारा दोनों पुलिस कर्मियों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। जिसके बाद एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
श्रावस्ती जनपद के दिकौली ग्राम के रहने वाले प्रदीप व संतोष बाइक पर सवार होकर डॉक्टर को दिखाने बहराइच आये हुए थे। तभी दरगाह थाना क्षेत्र के फ्रीगंज इलाके में पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम व कांस्टेबल विमल श्रीवास्तव द्वारा शराब के नशे में धुत होकर दोनों युवकों की बाइक को रोक कर मोबाइल व पैसे छीन लिया गया।
#बहराइच

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों...
17/05/2026

बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई 9 वर्षीय मासूम छात्रा का शव 24 घंटे बाद एक खेत में नग्न अवस्था में मिला। मासूम की बेरहमी से हत्या की आशंका है, क्योंकि उसकी गर्दन पर चोट के निशान थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
​घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
#बहराइच

श्रावस्ती में करप्शन पर कड़ा प्रहार-दरोगा सस्पेंड।​​श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी का बड़ा एक्शन। गवाहों के बयान ...
14/05/2026

श्रावस्ती में करप्शन पर कड़ा प्रहार-दरोगा सस्पेंड।
​
​श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी का बड़ा एक्शन। गवाहों के बयान लिखने के नाम पर रुपयों की डिमांड करने वाले और अनुशासनहीनता बरतने वाले उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह (कोतवाली भिनगा) को किया गया तत्काल निलंबित।
#श्रावस्ती

बहराइच में रिश्वतखोर पुलिस कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौकी में तैनात SI सुरेश ...
29/04/2026

बहराइच में रिश्वतखोर पुलिस कर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चौकी में तैनात SI सुरेश चंद्र गिरी पर नानपारा कोतवाली में FIR दर्ज, साहब गए जेल।
#बहराइच

श्रावस्ती में पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़, जबाबी कार्यवाई में बदमाश हुआ घायल।बीते 17 मार्च को बदमाशों द्वारा सर्राफा व्...
22/04/2026

श्रावस्ती में पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़, जबाबी कार्यवाई में बदमाश हुआ घायल।

बीते 17 मार्च को बदमाशों द्वारा सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना को दिया गया था अंजाम।

पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा था छानबीन।

पुलिस को मिली सूचना भिनगा के अंटा तिराहे पर मौजूद है बदमाश।

पुलिस के घेरा बंदी पर बदमाश द्वारा चलाई गई गोली , पुलिस के जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली।

घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस ने पहुंचाया CHC भिनगा।

अमरेश यादव थाना इकौना के रूप में हुई बदमाश की पहचान।

लूट समेत 8 अन्य मुकदमा बदमाश पर पहले से है दर्ज।

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के अंटा तिराहे के पास की घटना।

#श्रावस्ती Shravasti Police

Address

Bhinga

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Abhishek Soni Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Abhishek Soni Journalist:

Shortcuts

Share