13/04/2026
🔷 📢 बैगा न्यूज | सामाजिक बैठक सम्पन्न
🙏🏻🙏🏻 बैगा ट्राइबल सोसाइटी फॉर डेवलपमेंट 🙏🏻🙏🏻
के तत्वाधान में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को
📍 ग्राम टिकरिया, तहसील समनापुर, जिला डिंडोरी (म.प्र.) में
एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।
🌿 बैठक के मुख्य उद्देश्य एवं निर्णय:
🔸 सामाजिक मजबूती एवं संरक्षण पर विशेष चर्चा
🔸 पूरे मध्यप्रदेश के बैगा समाज को एक मंच पर जोड़ने का संकल्प
📌 महत्वपूर्ण निर्णय:
1️⃣ छात्र संगठन को मजबूत बनाना
➡️ 10वीं, 12वीं एवं स्नातक छात्रों को जोड़ने का अभियान
2️⃣ युवा वर्ग को प्रेरित करना
➡️ सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाना
3️⃣ शराब मुक्त समाज की पहल
➡️ सामाजिक कार्यक्रमों एवं दशगात्र में शराब सेवन पर गंभीर विचार
➡️ जहां शराब का उपयोग होगा, वहां भागीदारी नहीं करने का निर्णय
4️⃣ शिक्षित समाज निर्माण
➡️ “Educated Baiga Society” पहला संकल्प
5️⃣ मैपिंग एवं संगठन विस्तार
➡️ प्रत्येक गांव में समिति गठन कर सभी बैगा समाज को जोड़ना
👥 विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:
✨ श्री दुलेश बैगा जी (जिला बालाघाट)
✨ श्री चमरू बैगा जी (प्रदेश स्तर)
✨ श्री पुरन बैगा जी (जिला डिंडोरी)
✨ श्री नंदकिशोर बैगा जी (अध्यक्ष, उमरिया)
✨ श्री शिवप्रसाद बैगा जी (जिला सचिव)
✨ श्री हीरालाल बैगा जी (महामंत्री, उमरिया)
✨ श्री पी.के. बैगा जी (उप मंत्री, उमरिया)
✨ श्री संतोष बैगा जी (मीडिया प्रभारी, उमरिया)
✨ श्री मनोज बैगा (युवा उद्यमी एवं छात्र संघ सचिव, उमरिया)
🌺 बैठक सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई।
💐 डिंडोरी, मंडला, बालाघाट एवं उमरिया से आए सभी समाजजनों का हार्दिक आभार।
🔻 समापन संदेश:
👉 “एकता ही शक्ति है – शिक्षित समाज, संगठित समाज, सशक्त समाज”
🙏🏻🙏🏻 धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻