17/09/2026
UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड पर जारी सियासी बहस और घमासान के बीच नीतीश कुमार ने 18 सितंबर को पटना में सभी विधायकों और सांसदों को आने के लिए कहा है: इसको लेकर सियासी गलियारे में कई तरह की अफवाहें हैं। राजद तो जदयू को खुला ऑफर दे रही है। लेकिन सच ये है कि नीतीश कुमार ने ये बैठक इन्हीं अफवाहों को पूर्ण विराम देने के लिए बुलाई है मकसद प्रबोधन कार्यक्रम है जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बुधवार को साफ कर दिया कि पार्टी के सांसदों और विधायकों को 18 सितंबर को पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के लिए बुलाया गया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम को लेकर उन अटकलों को खारिज किया कि किसी बड़े राजनीतिक फैसले की तैयारी की जा रही है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर किसी मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि जदयू, सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक का मसौदा साझा किए जाने के बाद ही इस पर अपना रुख तय करेगा।