Krishna bhai

Krishna bhai न्यूज़ और समाचार किसान और बाजार

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुंदेलखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर...
19/08/2026

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। बुंदेलखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टीकमगढ़ और पन्ना में 4 से 8 इंच तक बारिश होने की चेतावनी है, जबकि सागर, दमोह और छतरपुर में भी भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय सिस्टम के कारण विंध्य, बुंदेलखंड और महाकौशल में बारिश का जोर बढ़ा है। 20 से 24 अगस्त के बीच बारिश का असर प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 12 प्रतिशत कम बारिश हुई है। आने वाले दिनों की बारिश से आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच सकता है।

19/08/2026

📍 विदिशा | बेतवा नदी पुल

बेतवा नदी के पुल से एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती को डूबता देख रायसेन निवासी विनोद पटेरिया ने बिना एक पल गंवाए नदी में छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली।

स्थानीय लोगों ने प्राथमिक सहायता देने के बाद युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।

फिलहाल युवती ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

🙏 रायसेन निवासी विनोद पटेरिया के साहस और मानवता को सलाम।

18/08/2026

भोपाल में कार से निकले पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान…

रास्ते में लोगों ने कहा—
“मामा, आपकी जरूरत है… फिर से CM बन जाओ!”
MP के दिल में आज भी ‘मामा’ ❤️‍🔥

14/08/2026

#झाँसी/निवाड़ी: चकरपुर चौकी के बाहर बिना नेम बैज/प्लेट के पुलिसकर्मी कर रहे थे वाहन चेकिंग, वीडियो वायरल

झाँसी-बबीना रोड पर ओरछा थाना क्षेत्र की चकरपुर चौकी के बाहर वाहन चेकिंग का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में करीब 4-5 पुलिसकर्मी सड़क पर वाहनों की चेकिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम बैज/नेम प्लेट नजर नहीं आ रही है।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी से नेम प्लेट नहीं लगाए जाने को लेकर सवाल किया जाता है, जिस पर वह नेम प्लेट टूट जाने की बात कहते हुए नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा वाहन का चालान किए जाने की बात भी कही जा रही है।

वीडियो में नजर आ रहे एक पुलिसकर्मी का नाम स्थानीय स्तर पर सुनील राजपूत बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मामले में पुलिस विभाग से यह स्पष्ट किए जाने की मांग है कि चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी पर नेम बैज/नेम प्लेट क्यों नहीं लगी थी और क्या चेकिंग निर्धारित नियमों के तहत की जा रही थी।

Krishna bhai

12/08/2026

गांजा फूक कर Pilot ने उड़ाया Plane ?

12/08/2026

तार बारी से करेंट लगने से 5 गौ वंश की दर्दनाक मौत, क्या फसल की सुरक्षा किसी की जान लेकर होती है

बारीगढ़ से दिदवारा और करहरी के बीच मुख्य सड़क किनारे लगे तार बारी में करेंट चर्चा का विषय बना हुआ है, जिससे आय दिन गौ वंश हादसे का शिकार हो रहे जिम्मेदार अधिकारी बने अनजान Krishna bhai MAHA TEJAS properties

11/08/2026

पढ़ाई के लिए घर से निकलीं छात्राएं, होटल में पकड़ी गई.. शहोटल में पुलिस की रेड से मचा हड़कंप

वाराणसी में होटल पर पुलिस की कार्रवाई, 20 से ज्यादा युवतियां मिलने का दावा

वाराणसी में पुलिस की एक कार्रवाई ने छात्राओं की सुरक्षा और उनके रहन-सहन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक होटल में छापेमारी की, जहां 20 से ज्यादा युवतियां मिलीं।

बताया जा रहा है कि इनमें कुछ युवतियां वाराणसी में पढ़ाई करने वाली हैं और घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में उनकी मौजूदगी किस उद्देश्य से थी और वहां वास्तव में क्या गतिविधियां चल रही थीं।

इस घटना ने उन परिवारों की चिंता बढ़ा दी है, जो अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा के लिए घर से दूर शहरों में भेजते हैं। सवाल यह भी है कि घर से दूर रह रही छात्राओं की सुरक्षा और उनके आसपास के माहौल पर निगरानी कैसे रखी जाए?

हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने से पहले किसी भी युवती को किसी आपत्तिजनक गतिविधि से जोड़ना उचित नहीं होगा। पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर पुलिस जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट होगी।

सवाल सिर्फ एक होटल का नहीं, बल्कि उन परिवारों की चिंता का भी है जो भरोसे के साथ अपनी बेटियों को पढ़ने के लिए घर से दूर भेजते हैं।

1 लाख करोड़ रुपए से बने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर सिर्फ 80 KM में 40 जगह क्रैक हो गए हैं।अगर पूरे 1386 KM लंबे एक्सप्...
11/08/2026

1 लाख करोड़ रुपए से बने दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस वे पर सिर्फ 80 KM में 40 जगह क्रैक हो गए हैं।

अगर पूरे 1386 KM लंबे एक्सप्रेस वे का रियलिटी चेक हुआ तो शायद हजारों छेद मिलेंगे।

09/08/2026

धर्म की रक्षा गरीब और उनके बच्चे करेंगे; नेताजी के बच्चे विदेश में पढ़ेंगे.😕

09/08/2026

स्कूल जाते समय हुई मुलाकात, कॉलेज जाते युवक से हुआ प्यार; शादी के बाद एसपी से मांगी सुरक्षा

शिवपुरी में 19 वर्षीय युवती और 23 वर्षीय युवक ने प्रेम विवाह के बाद परिवार से धमकी मिलने का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी, जब युवती स्कूल और युवक कॉलेज जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरता था। जान-पहचान के बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और 20 जुलाई को ग्वालियर के आर्य समाज संस्थान में विवाह कर लिया। अब परिवार की ओर से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए दोनों ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देकर एसपी शिवपुरी से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

Address

टीकमगढ़
Tikamgarh
472337

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna bhai posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category