15/10/2026
फुलपरास के विकास को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज, मंत्री नीतीश मिश्रा के आगमन पर साथ दिखे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी #बैजू_साफी
फुलपरास, मधुबनी। नगर पंचायत फुलपरास में आज बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री श्री नीतीश मिश्रा जी के आगमन के दौरान पूर्व फुलपरास विधानसभा प्रत्याशी श्री बैजू साफी जी उनके साथ नजर आए। इस अवसर पर दोनों ने फुलपरास स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया चौक पर महान समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इसके बाद माननीय मंत्री जी के साथ नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान नगर की स्थानीय परिस्थितियों एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों का जायजा लिया गया।
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री का फुलपरास आगमन स्थानीय स्तर पर विकास और जनसुविधाओं से जुड़ी अपेक्षाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नगर की सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता, जलजमाव तथा अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल होगी।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री #बैजू_साफी जी की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को स्थानीय राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम बनाया। फुलपरास जैसे नगर में विकास की गति को तेज करना, आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देना और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना जनप्रतिनिधियों के समक्ष महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ हैं।