09/06/2026
17, 18, 19 और 20 जून के आसपास राजस्थान में मौसम की सबसे बड़ी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वर्तमान संकेतों के अनुसार इस अवधि में प्रदेश के बड़े हिस्से में बारिश की संभावना बन रही है। यदि मौसमी तंत्र अपेक्षित रूप से मजबूत हुआ तो कई जिलों में अच्छी और व्यापक वर्षा दर्ज हो सकती है। किसानों के लिए यह अवधि विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि खरीफ सीजन की तैयारियों के लिए अनुकूल बारिश मिलने की संभावना बन रही है।
🌧️ कुल मिलाकर 8 से 10 जून तक अधिकांश राजस्थान में शुष्क और हवादार मौसम रहेगा, जबकि 12 जून के बाद मौसम धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने के संकेत दे रहा है। 17 से 20 जून के बीच प्रदेश में एक बड़े बारिश दौर की संभावना पर मौसम विशेषज्ञों की नजर बनी हुई है।
🙏