29/11/2025
आज मुंबई में हुए नेशनल ट्रांसप्लांट गेम्स में हिस्सा लेने का मुझे एक अनोखा और यादगार मौका मिला।
यह वह प्रतियोगिता है जिसमें देश के सभी राज्यों से ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्राप्त लोग अपनी हिम्मत, जज़्बे और ज़िंदगी के नए रंग लेकर मैदान में उतरते हैं।
सीनियर ग्रुप में खेलते मुझे यह सम्मान मिला
• पेटांग खेल में गोल्ड मेडल,
• जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल,
• और 50 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल हासिल कर पाया।
हर साल होने वाला यह टूर्नामेंट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि ज़िंदगी की जीत, हौसले की उड़ान और उन तमाम लोगों के लिए संदेश है कि अगर इरादा सच्चा हो तो कोई मुसीबत इंसान की राह नहीं रोक सकती।
मैं इन कामयाबियों को अपनी मेहनत से ज्यादा, उन तमाम दोस्तों, अपने चाहने वालों और अपनों की दुआओं का नतीजा मानता हूँ, जिन्होंने हमेशा मुझे हिम्मत दी, साथ दिया और आगे बढ़ने का हौसला दिया।
यह सफर अभी जारी है…
और मैं दुआ करता हूँ कि अल्लाह हम सबकी ज़िंदगी को सेहत, ताक़त और ख़ुशियों से भर दे।
मुजाहिद नकवी
किडनी ट्रांसप्लांट
17/03/2011
उम्र 68 साल