02/10/2026
इंदरगढ़ : शासकीय महाविद्यालय में सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया गया
शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़ में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया। सभी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुकेश मौर्य द्वारा गांधी जयंती पर नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय स्टाफ को नशे से दूर रहने को कहा ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाविद्यालय प्राचार्यडॉ. निलय गोस्वामी, राघवेंद्र सिंह यादव,, दुष्यंत करण, रोहित कुशवाहा, उत्तम सिंह बघेल, नीरज करण* सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने गांधी जी के बताए आदर्शों पर चलने और महाविद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली।