15/06/2026
मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा, चार की दुःखद मौत 😭
आग लगने की अफवाह से मची भगदड़, ट्रेन से कूदे यात्री; दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत
मुरैना जिले के हेतमपुर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 19665) में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों के बीच अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई। अफवाह के चलते घबराए कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए और ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान सामने वाले ट्रैक पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20424) की चपेट में आने से 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रेलवे और व पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना की जांच की जा रही है तथा हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।