20/05/2026
4.99 ग्राम स्मैक के साथ मनीष गिरफ्तार
बागेश्वर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने 4.99 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के अनुपालन में 19 मई 2026 को कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान आरोपी मनीष कुमार उर्फ मरिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या-31/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ मरिया (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोपाल राम निवासी घटवगढ़ वार्ड, थाना व जिला बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।