हल्ला बोल चंबल news and media

  • Home
  • India
  • Ambah
  • हल्ला बोल चंबल news and media

हल्ला बोल चंबल  news and media सच्चाई और निष्पक्षता हमारी पहचान
"आपकी आवाज आपका हक"

वर्षा काल की तैयारियों में जुटी नगर पालिका, नाला सफाई व अतिक्रमण हटाने का अभियान तेजअम्बाह। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए...
08/07/2026

वर्षा काल की तैयारियों में जुटी नगर पालिका, नाला सफाई व अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज

अम्बाह। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नगर पालिका अम्बाह द्वारा शहर में जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नालों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक-1, मुक्ति धाम के आगे तथा बिछोला क्षेत्र में नालों की व्यापक सफाई कर अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।
कार्रवाई मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री शारिब कौसर के निर्देशन एवं निगरानी में की गई। अभियान में वार्ड प्रभारी दीपक शर्मा, प्रभारी सतीश कोक सिंह, प्रभारी शिवम् शर्मा, जेसीबी चालक आकाश तथा सफाई मित्र राकेश सहित नगर पालिका की टीम मौजूद रही। जेसीबी मशीन की सहायता से नालों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया और वर्षों से जमा गाद, मिट्टी एवं कचरे की सफाई कर नालों को पूरी तरह चालू किया गया।

ऑल इंडिया 46वीं रैंक के साथ भारतीय वायुसेना में चयनित हुईं बरेह की ईशिकाडुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में लेंगी प्रशिक्षण, क्...
05/07/2026

ऑल इंडिया 46वीं रैंक के साथ भारतीय वायुसेना में चयनित हुईं बरेह की ईशिका

डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में लेंगी प्रशिक्षण, क्षेत्र में खुशी की लहर

अंबाह। अंबाह तहसील के ग्राम बरेह की बेटी ईशिका शुक्ला ने भारतीय वायुसेना में अधिकारी पद के लिए चयनित होकर चंबल अंचल का गौरव बढ़ाया है।भारतीय वायुसेना की Autumn Term Courses-2026 चयन सूची में ईशिका ने देशभर में 46वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन Course No. 219/26T/SSC (M&W) के तहत हुआ है। वायुसेना की ओर से जारी कॉल लेटर के अनुसार ईशिका अब हैदराबाद स्थित डुंडीगल एयर फोर्स अकादमी में अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। कठिन चयन प्रक्रिया में मिली यह सफलता उनकी वर्षों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और देशसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम मानी जा रही है। ईशिका सैन्य परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता सूबेदार संजय शुक्ला भारतीय सेना की द राजपूत रेजिमेंट में कार्यरत हैं। पारिवारिक सैन्य वातावरण से प्रेरित होकर ईशिका ने बचपन से ही वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य तय किया था। उन्होंने निरंतर प्रयास और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अपने इस सपने को साकार कर दिखाया।
ईशिका की उपलब्धि से बरेह गांव सहित पूरे अंबाह क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि ईशिका की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनेगी और उन्हें सशस्त्र बलों सहित अन्य राष्ट्रीय सेवाओं में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास देगी।

05/07/2026
बुक सेंटरों पर बीईओ का बड़ा एक्शन: एमआरपी से अधिक वसूली और बिना बिल बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाईपालकों की शिकायत पर शिक्...
05/07/2026

बुक सेंटरों पर बीईओ का बड़ा एक्शन: एमआरपी से अधिक वसूली और बिना बिल बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई
पालकों की शिकायत पर शिक्षा विभाग की छापामार कार्रवाई, एसडीएम को भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट
अम्बाह। स्कूल खुलते ही निजी स्कूलों की किताबों की बिक्री में अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार शाम विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) राम लखन सिंह किरार के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने नगर के जग्गा चौराहा स्थित विभिन्न बुक सेंटरों पर औचक निरीक्षण किया।
जांच के दौरान बाला जी बुक सेंटर पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर किताबें बेचने तथा ग्राहकों को पक्का बिल नहीं देने की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। टीम ने मौके पर दस्तावेजों की जांच कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने अभिभावकों से भी चर्चा की। कई पालकों ने आरोप लगाया कि कुछ पुस्तक विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूल रहे हैं और खरीदारी के बाद पक्का बिल भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
इसके बाद टीम ने राजू बुक सेंटर, आयुष बुक सेंटर सहित अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया। यहां भी बिना पक्के बिल के पुस्तक बिक्री की शिकायतें सामने आईं। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बीईओ राम लखन सिंह किरार ने बताया कि निरीक्षण की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम अम्बाह को भेजी जाएगी। जांच में अनियमितताएं प्रमाणित होने पर संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दुकान सील करने की अनुशंसा भी की जा सकती है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के निर्देशों के अनुसार एमआरपी से अधिक कीमत वसूलना और बिना बिल के सामग्री बेचना पूरी तरह नियमों के विरुद्ध है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों को आर्थिक शोषण से बचाना तथा पुस्तक बिक्री व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

मुरैना: जिला आबकारी अधिकारी जितेन्द्र गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की रिपोर्ट पर आबकारी...
28/06/2026

मुरैना: जिला आबकारी अधिकारी जितेन्द्र गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की रिपोर्ट पर आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश ने कार्रवाई की। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय ग्वालियर रहेगा। मामला कथित रूप से एक्सपायरी डेट की शराब दुकानों तक पहुंचने से जुड़ा बताया जा रहा है।






अम्बाह एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने संभाला कार्यभार, स्टाफ से परिचय प्राप्त कर आवश्यक फाइलों को देखाअम्बाह। मध्यप्रदेश शासन...
27/06/2026

अम्बाह एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने संभाला कार्यभार, स्टाफ से परिचय प्राप्त कर आवश्यक फाइलों को देखा

अम्बाह। मध्यप्रदेश शासन के आदेश के तहत अम्बाह की नवपदस्थ एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने शनिवार को अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के तुरात बाद विभिन्न महत्वपूर्ण एवं लंबित फाइलों का अवलोकन किया तथा आवश्यक मामलों में अधिकारियों को शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेग्गी। साथ ही राजस्व एवं प्रशासनिक कायों में पारदर्शिता, त्वरित निराकरण और आमजन की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने तहसील कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रत्येक शाखा के कायों की जानकारी ली और अभिलेखों, राजस्व प्रकरणों, जन शिकायतों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा। कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और उचित सहायता प्रदान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे अपनी समस्याएं लिखित रूप में प्रस्तुत करें, जिससे उनका निराकरण शीघ्र किया जा सके।
मेरा उद्देश्य है कि प्रशासनिक कायों में पारदर्शिता लाते हुए आमजन को समय पर न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। प्रतिज्ञा शर्मा, एसडीएम अम्बाह स्टाफ ने किया स्वागत कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उनके कार्यभार ग्रहण करने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रह

26/06/2026

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बलात्संग एवं पॉक्सो एक्ट संबंधी प्रकरण में 01 माह से फरार चल रहे ₹5000/- के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पुलिस अधीक्षक मुरैना, धर्मराज मीना (भापुसे) द्वारा जिले में महिलाओं / बालिकाओं के विरूद्ध घटित गंभीर अपराधों में वांछित आरोपियों, वारंटियों एवं ईनामी / फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु सम्पूर्ण जिले में विशेष अभियान संचालित कराया जा रहा है। उक्त अभियान के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक मुरैना सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मुरैना दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा बलात्संग एवं पॉक्सो एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे ₹5000/- के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

mohanyadav

Address

Ambah , Morena
Ambah
476111

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हल्ला बोल चंबल news and media posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category